दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास पर चला बुलडोजर
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, ये ढांचे हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बने थे।
कार्रवाई के दौरान बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए ढांचे भी हटाए गए। दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन चाणक्यपुरी के शांतिपथ पर है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे।

No comments