दिल्ली-एनसीआर में बारिश, प्रयागराज में 5 फीट पानी भरा, 2000 स्टूडेंट्स ने हॉस्टल छोड़ा
देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। एयरपोर्ट रोड पर स्थित द्वारका अंडरपास समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को मुश्किल हुई।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार दिनों से बारिश हो रही है। पिछले तीन दिन में 205 एमएम पानी गिरा। शहर के कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। घरों-हॉस्टल में पानी भर गया। करीब 2000 प्रतियोगी छात्र हॉस्टल छोड़कर चले गए। वाराणसी में घाटों के किनारे बने 100 से ज्यादा मंदिरों में गंगा का पानी घुस गया है।

No comments