हिमाचल में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत
गुरुवार सुबह मनाली कीरतपुर फोरलेन पर हनोगी टनल में हुई दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। टनल के अंदर आमने सामने ये दोनों ट्रक टकराए हैं।
वीरवार सुबह के समय एक ट्रक मंडी से कुल्लू, और दूसरा कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग माना जा रहा है। टनल के अंदर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रहती है।

No comments