Breaking News

125 किलो चीनी से साढ़े पांच फीट शिवलिंग बनी

बीकानेर के गजनेर के देवगिरि महादेव मंदिर में 125 किलोग्राम चीनी से साढ़े पांच फीट ऊंची शिवलिंग स्थापित की गई है। यह शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस विशेष शिवलिंग के दर्शन के लिए गजनेर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। मंदिर के पुजारी भंवरलाल सेवग ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग और आस्था से इस चीनी शिवलिंग का निर्माण किया गया है। इसकी आकर्षक बनावट के कारण दूर-दराज से भी लोग इसे देखने आ रहे हैं।

No comments