Breaking News

टेलर की 15 हजार कमाई, 975-करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस

अजमेर जिले के गोविंदगढ़ में टेलरिंग का काम करने वाले बुजुर्ग को आयकर विभाग से 975 करोड़ का नोटिस मिला है। गोविंदगढ़ निवासी रेखराज ठाड़ा महीने के 15 हजार रुपए कमाते हैं। ऐसे में सूरत से आया आयकर विभाग का नोटिस उनके लिए चौंकाने वाला था। नोटिस के मुताबिक, रेखराज सूरत की रूप रजत डायमंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। उन पर 974 करोड़ 97 लाख 25 हजार 457 रुपए की टैक्स रिकवरी निकाली गई है। रेखराज का कहना है कि उन्होंने न कोई कंपनी चलाई और न ही कभी गुजरात गए।

No comments