झुंझुनूं की सड़क परियोजनाओं को जल्द मिलेगी रफ्तार
झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र की लंबित सड़क परियोजनाओं को जल्द शुरू कराने के लिए सांसद बृजेन्द्र ओला ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें शीघ्र मंजूरी व निर्माण शुरू कराने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रमुख परियोजनाओं पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सांसद ने पचेरी से झुंझुनूं तक एनएच-11 को फोरलेन बनाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा।

No comments