अजमेर नगर निगम चुनाव-रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त:80 वार्डों को 4 भागों में बांटा
अजमेर में नगरीय निकायों के आगामी आम चुनाव-2026 के लिए जिला प्रशासन ने रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है। नगर निगम अजमेर के कुल 80 वार्डों को चार भागों में विभाजित कर रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं।
इसके तहत वार्ड संख्या 1 से 20 के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग अधिकारी तथा लोक सेवाऐं की सहायक निदेशक, उप पंजीयक द्वितीय और राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

No comments