Breaking News

बाड़मेर में मिर्ची-पाउडर अनसेफ, 4 फर्मो के दूध भी फेल


बाड़मेर हेल्थ डिपार्टमेंट सैंपल लेने के साथ सीज की कार्रवाई कर रहा है। फ्रूड इंस्पेक्टर ने लाल मिर्च पाउडर अनसेफ पाए जाने पर 450 किलो मसाले सीज किए गए। साथ ही सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दूध की रिपोर्ट में नॉन स्टैडर्ड पाए जाने पर चार फर्मो के खिलाफ मामला बनाया गया है। इन मामलों को कोर्ट के समक्ष पेश किए जाएंगे।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर आयुक्त टी शुभ मंगला एवं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशन में जिले भर में सैंपल लेने के साथ संदिग्ध खाद्य पदार्थ लगने पर उसकी सीज की कार्रवाई भी जा रही है।

No comments