Breaking News

उत्तराखंड का राष्ट्रीय पक्षी कौआ!- बीएड-एमएड एग्जाम की आंसर की में जवाब

उत्तराखंड में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से 16 अगस्त को आयोजित बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। परीक्षा के बाद जारी उत्तर कुंजी में कई सवालों के जवाब गलत दर्ज होने का मामला सामने आया। सबसे अधिक चर्चा राष्ट्रीय पक्षी से जुड़े प्रश्न के उत्तर को लेकर हुई, जिसमें कौआ को राष्ट्रीय पक्षी बताया गया था। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परीक्षार्थियों में भी नाराजगी देखने को मिली।

No comments