Breaking News

बिजली लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में धंसी पिकअप

चौमूं कस्बे के मोरीजा रोड स्थित अनाज मंडी गेट के पास भूमिगत विद्युत लाइन के लिए खोदे गए एक खुले गड्ढे में पशु आहार से भरी एक पिकअप फंस गई। इस घटना के कारण मंडी में आवागमन बाधित हुआ और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिकअप के गड्ढे में फंसने के बाद उसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले पिकअप में भरा पशु आहार का सामान दूसरी गाड़ी में खाली करवाया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर वाहन को धक्का देकर गड्ढे से बाहर निकाला।

No comments