सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में युवक रात में ठहरा, फोटो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस
डूंगरपुर शहर के एसबीपी कॉलेज के पीछे स्थित वीर बाला काली बाई गल्र्स हॉस्टल में मंगलवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब हॉस्टल के अंदर खाट पर सोए एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सूचना मिलते ही एबीवीपी के कार्यकर्ता और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की जांच में कोई युवक नहीं मिला, लेकिन वायरल हो रही खाट वाली फोटो और एक बोतल वैसी ही दिखी. जिसके बाद फोटो हॉस्टल का ही होने की पुष्टि हो गई. हॉस्टल के पास ही झाडिय़ों के बीच एक बिना नंबर वाली बाइक भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. वार्डन ने हॉस्टल में ठहरे व्यक्ति को अपना पति बताया है.

No comments