एटीएम लूटने आए 4 नकाबपोश, गैस कटर से काटकर भागे
सीकर के फतेहपुर में 4 नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम को लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से साइड से काट दिया, लेकिन उसी वक्त आसापास लोगों के आने की हलचल सुनकर बदमाश लूटने में कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि एटीएम 1 महीने से खाली पड़ा था, उसमें कैश नहीं था।
एक युवक ने बदमाशों का करीब 8 से 10 किलोमीटर तक पीछा भी किया लेकिन लूटेरे फरार हो गए। फतेहपुर कोतवाली थाना स्॥ह्र महेंद्र कुमार मीणा के अनुसार घटना रात को 2 बजे से 2:30 के बीच चुंगी नाका सरदारपुरा स्टैंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम की है।

No comments