दौसा में सड़क जाम करने पर 200 लोगों पर केस
दौसा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और माइनिंग विभाग की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करना ट्रैक्टर संचालकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में 14 नामजद समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए राजेश पायलट स्टेडियम के सामने जुटे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शहर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ट्रैक्टर संचालकों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

No comments