गल्ले से 87 हजार कैश लूट ले गए बदमाश:ताला तोड़कर दुकान में घुसे
अजमेर में एक दुकान के गल्ले से 87 हजार कैश चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश देर रात शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना आदर्श नगर स्थित एक दुकान की है। शॉप मालिक जितेन्द्रसिंह रावत ने बताया-उसकी आदर्श नगर में आरजे कलेक्शन के नाम से शॉप है। रात को ताला लगाकर घर चले गए। इसके बाद जब सुबह आए तो पता चला कि चोरों ने शटर पर लगा ताला तोड़ा और दुकान के अन्दर गल्ले में रखे 87 हजार चुराकर ले गए।

No comments