मिड-डे मील में नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर, 2 दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार
बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र कथित तौर पर बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी स्थित विद्यालय में हुई।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित विद्यार्थियों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रधानाध्यापक के अनुसार ऐसा हो सकता है कि रसोइये ने गलती से डिटर्जेंट पाउडर को नमक समझकर भोजन में मिला दिया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को उल्टियां होने लगीं और उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की।

No comments