Breaking News

हिमाचल में आफत की बारिश: हाईवे तक पहुंचा सैलाब

िमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। जिला कांगड़ा में लगातार जारी वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर हैं। तेज वर्षा की वजह से परागपुर की नक्की खड्ड उफान पर है, खड में दो स्थानों पर तेज बहाव की वजह से वाहनों की आवाजाही रुक गई, करीब 10 वाहन खड्ड के बीच फंसे हैं. इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सुबह करीब 6 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने उफनती खड पार करने की कोशिश की लेकिन गाड़ी बीच में फंस गई। कार सवार दो लोग जैसे तैसे सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन कुछ देर बाद कार पलट कर खड में गिर गई। श्रावण अष्टमी मेलों की वजह से मुबारिकपुर और भरवाई मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है.

No comments