Breaking News

चुनाव ड्यूटी से राहत चाहिए तो डॉक्यूमेंट जमा करवाकर करानी होगी मेडिकल बोर्ड से जांच

नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में ड्यूटी के लिए अधिग्रहित कार्मिकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति के लिए मेडिकल बोर्ड की जांच से गुजरना होगा। इसके लिए उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। संबंधित कार्मिक को अपने स्वास्थ्य से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थित होना होगा। चिकित्सालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताने मात्र से चुनाव ड्यूटी से राहत नहीं मिलेगी बल्कि संबंधित कार्मिक की मेडिकल जांच और दस्तावेजों के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा।

No comments