Breaking News

अब ईदगाह पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज, राजस्थान और गुजरात की राह होगी आसान

प्
रयागराज-उधना के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का ईदगाह स्टेशन पर ठहराव तय होने से शहरवासी अब आसानी से प्रयागराज जाकर संगम स्नान कर सकेंगे। साथ ही राजस्थान के प्रमुख शहरों से होते हुए गुजरात तक सीधी रेल यात्रा कर सकेंगे। व्यापार, रोजगार और शिक्षा के लिए आने-जाने वालों के लिए यह सुविधा खास तौर पर राहत देने वाली होगी। ट्रेन बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम और वडोदरा होते हुए उधना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20438 उधना से 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार सुबह 6:45 बजे रवाना होगी।

No comments