Breaking News

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर इडी की रेड:सहारनपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर टीम पहुंची

ामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। बुधवार सुबह 7 बजे 3 गाडिय़ों से 15 अफसरों की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बाहर फोर्स तैनात है। हालांकि, यूनिवर्सिटी में क्लासेज चल रही हैं। रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट से जुड़े परिसरों पर एक साथ रेड चल रही है। इनमें सहारनपुर के सीए दीपक गुप्ता का ऑफिस और घर भी शामिल है।

No comments