Breaking News

राजस्थान पुलिस में 57-एएसपी और 24-डीएसपी के ट्रांसफर

राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 57 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जयपुर कमिश्नरेट के साथ एसओजी, सीआईडी-सीबी, महिला अपराध अनुसंधान सेल, त्वरित अनुसंधान सेल, आरएसी, एसडीआरएफ, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की पोस्टिंग भी शामिल है। तबादला सूची में कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भी पहली बार नई जिम्मेदारी दी गई है।

No comments