Breaking News

उद्घाटन से पहले हाईवे का 'रोड टेस्ट', 3 महीने तक बिना टोल दिए गुजरेंगी गाडिय़ां

देश में नए बने हाईवे और एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद गड्ढे, दरारें और धंसने जैसी समस्याएं सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब किसी भी नए हाईवे का आधिकारिक उद्घाटन करने से पहले उस पर दो से तीन महीने तक ट्रायल रन किया जाएगा। इस दौरान आम गाडिय़ों को हाईवे पर चलने की इजाजत होगी, ताकि सड़क की हर कमी का समय रहते पता लगाया जा सके। इस रोड टेस्ट की सबसे खास बात यह है कि आमतौर पर हाईवे टोल टैक्स की वसूली आधिकारिक उद्घाटन के बाद ही शुरू होती है। इसका सीधा मतलब है कि दो-तीन महीने के ट्रायल रन के दौरान वाहन चालक बिना कोई टोल दिए हाईवे पर सफर कर सकेंगे।

No comments