राजस्थान के 10 जिलों में आज बारिश का अलटर्:बीसलपुर का जलस्तर 314 मीटर के पार
राजस्थान में बुधवार को 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश का ये दौर अगले तीन दिन जारी रहेगा। टोंक में बीसलपुर बांध का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक सेमी बढ़ा है। बुधवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.05 मीटर दर्ज किया गया। त्रिवेणी 2.50 मीटर के स्तर पर बह रही है। बांध की अधिकतम भराव क्षमता 315.50 मीटर है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 20 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

No comments