श्री अमरनाथ की छड़ी यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में
श्रीअमरनाथ की पवित्र छड़ी यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दशनामी अखाड़ा के महंत एव पवित्र छड़ी के संरक्षक दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी यात्रा 22 अगस्त को श्रीनगर से रवाना होकर उसी दिन पहलगाम पहुंचेगी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर श्रावण पूर्णिमा के शुभ दिन पवित्र छड़ी श्रीअमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रवेश करेगी। इस दौरान भगवान महादेव की पूजा-अर्चना सहित विभिन्न सनातन अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। साथ ही श्रीअमरनाथ यात्रा का विधिवत समापन होगा।

No comments