Breaking News

दमोह झरना पर पर्यटकों की एंट्री बंद, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

ौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड स्थित प्रसिद्ध दमोह झरना पर पर्यटकों की आवाजाही पर प्रशासन ने रोक लगा दी है. बारिश के दौरान झरने में बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार दमोह झरना और उसके आसपास 500 मीटर के क्षेत्र में पर्यटकों एवं आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, यह रोक 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी. प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण झरने और आसपास के इलाके में पानी का बहाव तेज हो सकता है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है

No comments