Breaking News

फ्री में मिलेगा पेट्रोल', लंगर के नाम पर भारी बारिश में घंटों खड़े रहे लोग

ोशल मीडिया पर वायरल एक ऐलान के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित पेट्रोल पंप पर आज बुधवार को बड़ी संख्या में वाहन मालिक 'पेट्रोल लंगरÓ की उम्मीद में पहुंच गए। भारी बारिश के बीच लोग घंटों तक कतार में खड़े रहे, लेकिन मौके पर फ्री पेट्रोल नहीं मिल पाया। कई लोगों का कहना है कि वे इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो देखकर यहां पहुंचे थे। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब लोगों को पेट्रोल मिलने के बजाय वापस लौटने को कहा गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में अनोखे 'पेट्रोल लंगरÓ की चर्चा चल रही थी। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को इस तरह के आयोजन की घोषणा करते देखा गया था। वीडियो में दावा किया गया था कि 'जय माता दीÓ का नाम लेने वाले लोगों को मुफ्त पेट्रोल के कूपन दिए जाएंगे।

No comments