वाराणसी के सभी घाट डूबे- छतों पर आरती, राजस्थान में मानसून कमजोर
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लखनऊ-बाराबंकी समेत 5 शहरों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब गए हैं। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है।
उधर, राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है। शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश का अलर्ट था, लेकिन 11 जिलों में तेज धूप निकली। बाकी 4 जिलों में भी 10 मिमी से कम बारिश हुई।

No comments