Breaking News

मतदाता सूची अपडेशन कार्य तेज

श्रीगंगानगर में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नगरीय निकाय चुनाव-2026 की मतदाता सूची में अपडेशन का कार्य तेज कर दिया गया है। शनिवार को पंचायत समिति सभागार में चुनाव कार्य की ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं बीएलओ मतदाता सूची में नाम हटाने एवं जुड़ाने के आवेदनों संबंधी कार्य करने में जुटेे हैं। मतदाता अपडेशन का कार्य पूरा करने के उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करवाया जाएगा। वहीं चुनाव लडऩे वाले इच्छुक प्रत्याशियों द्वारा अपने वार्ड में लगाए जाने वाले झण्डे और बैनरों की अनुमति के लिए भी आवेदन किया जा रहा है।

No comments