पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक
श्रीकरणपुर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक अरोड़वंश धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, वार्ड स्तर पर चुनावी तैयारियां करने और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

No comments