राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण में प्रदेश नेतृत्व का दखल नहीं होगा
राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी जयपुर के रामपुरा रोड सांगानेर स्थित मेजेस्टिक रिजॉर्ट में पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया को लेकर प्रदेश नेतृत्व का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चयन का पहला काम जिला कमेटियां ही करेंगी। जिला कमेटियों की ओर भेजे गए पैनल में से ही प्रत्याशी तय होंगे। इसमें प्रदेश नेतृत्व का कोई दखल नहीं रहेगा।

No comments