Breaking News

नई बीजेपी टीम के साथ नितिन नवीन की पहली बैठक

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने, युवाओं को जोडऩे और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए। नवीन ने भाजपा अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद, 17 अगस्त को 65 सदस्यीय कार्यकारिणी का ऐलान किया था। इनमें 51 नए चेहरे शामिल हैं।

No comments