आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में खाली नहीं रहेंगी सीटें:पैटर्न में बदलाव की तैयारी
भर्ती परीक्षाओं में कैंडिडेट्स के न्यूनतम नंबर नहीं आने पर राजस्थान लोक सेवा आयोग मैनेजमेंट गम्भीर है। आयोग के अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने इसके लिए एक स्पेशल इंटरनल कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की समीक्षा करेगी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार- कमेटी सभी प्रश्नपत्रों को तीन मुख्य श्रेणियों- सरल, मध्यम और कठिन में विभाजित करेगी। इससे परीक्षाओं के कठिनाई स्तर का सटीक और वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकेगा।

No comments