5 लोगों पर हमला करने वाला लेपर्ड पिंजरे में कैद
उदयपुर शहर के पास उमरड़ा खेड़ा गांव में पांच लोगों पर हमला करने वाले लेपर्ड आखिरकार आज शनिवार सुबह वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया।
बुधवार से लगातार तलाश में जुटी टीमों को कैमरा ट्रैप और ड्रोन से लेपर्ड की लोकेशन नहीं मिल रही थी। शुक्रवार को कैमरा ट्रेप में भी लेपर्ड दिखाई दिया और उसी हिसाब से वन विभाग ने इंप्रेशन पैड की मदद से लेपर्ड की लोकेशन ट्रेस की।

No comments