नेपाल में जलप्रलय का भयावह मंजर: 584 की मौत, 2482 लापता; 320 भारतीयों की तलाश जारी
नेपाल में आई भीषण जलप्रलय में कम से कम 584 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,482 लोग लापता हैं। नेपाल में 579 मौतें और 1,924 लापता बताए गए हैं, जबकि तिब्बत में 5 मौतें और 558 लोग लापता हैं। नेपाल में 320 भारतीय नागरिकों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, चीन-नेपाल सीमा के पास भीषण बाढ़ के दो दिन बाद भी ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों के ठिकाने का कोई अपडेट नहीं मिला है।
नेपाल पुलिस के अनुसार लापता लोगों की सूची और भी बड़ी हो सकती है। टनल में सर्च जारी है और कई लोग अभी भी संपर्क से कटे हुए हैं।

No comments