जोधपुर एयरपोर्ट पर 23.50 लाख कैश और सोना बरामद
जोधपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की लगेज जांच के दौरान एक यात्री के सामान से 23.50 लाख रुपए नकद और सोने के आभूषण बरामद होने से हड़कंप मच गया. यात्री जोधपुर से मुंबई जाने वाला था. सामान की जांच में 10-10 ग्राम के सोने के 8 सिक्के, 4 अंगूठियां और एक सोने का कड़ा भी मिला. सीआईएसएफ ने मामले की सूचना एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नकदी और आभूषण जब्त कर लिए. पुलिस के अनुसार यात्री रूपेश भंवरलाल जैन के पास बरामद सामान से जुड़े बिल या जरूरी दस्तावेज नहीं मिले.

No comments