बोराड़ा पुलिस की एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई:मादक पदार्थ तस्कर की 64 लाख की संपत्ति फ्रीज
ोराड़ा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक आरोपी रामावतार जाट की लगभग 64 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत की गई है।
पुलिस ने बताया कि जोरावरपुरा निवासी 45 साल के रामावतार जाट के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामला बोराड़ा थाने में और दूसरा अराई थाने में एनडीपीसी एक्ट के तहत पंजीकृत है।

No comments