उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के जन्मदिन की धूम, सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के जन्मदिन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही सगस जी बावजी की पूजा स्थली पर दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और लोक देवता से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. सगस जी बावजी के प्रति उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र के लोगों में गहरी आस्था जुड़ी हुई है. जन्मदिन के अवसर पर हर साल यहां विशेष आयोजन किया जाता है.
बताया जाता है कि यह स्थान मेवाड़ राजपरिवार से भी खास जुड़ाव रखता है. महाराणा सुल्तान सिंह के समय से यह पूजा स्थली विशेष आस्था का केंद्र रही है.

No comments