Breaking News

आचार संहिता के चलते ई-बसों का उद्घाटन:रूट और समय तय नहीं

ोटा में 10 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शहर का चक्कर लगाकर बसें फिर से सुभाष नगर बस डिपो पर आकर खड़ी हो गई। कोटा में 18 अगस्त को इन बसों का शुभारंभ किया गया था। आचार संहिता के चलते इन बसों को शुरू नहीं किया जा सकता था। ऐसे में आचार संहिता से पहले 10 बस जिनका रजिस्ट्रेशन हो गया था, उन बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। हालांकि अभी भी कई बसें डिपो पर ही खड़ी हैं क्योंकि सबसे बड़ी दिक्कत रूट की है। कोटा में 100 बसों को 20 रूटों पर चलाना है, इनके लिए रूट तय भी कर लिए गए हैं।

No comments