Breaking News

सात कुओं से केबल चोरी:किसानों में रोष, लगातार चोरी और सूअरों से फसल नुकसान से परेशान

भीलवाड़ा के आसींद के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के सौडार गांव में देर रात अज्ञात चोर सात किसानों के कुओं से 500 फीट से अधिक विद्युत केबल चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी का पता चला। एक माह के भीतर दूसरी बार कुओं से केबल चोरी होने से किसानों में रोष और भय का माहौल है। किसान सुखलाल ने बताया कि एक तरफ जंगली सूअर मक्का की फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केबल चोरी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

No comments