Breaking News

राजस्थान में आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी

ाजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. खास तौर पर 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है. राजस्थान में आज 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,48,140 पहुंच गई है. एक दिन पहले यानी कल इसका भाव 1,47,040 था. सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी आज बड़ी तेजी आई है. राजस्थान में 1 किलो चांदी की कीमत आज 2,65,000 पहुंच गई है. कल इसका भाव 2,60,000 प्रति किलो था. यानी एक दिन में चांदी 5,000 प्रति किलो महंगी हुई है.

No comments