Breaking News

हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर अलसुबह दबिश

हनुमानगढ़ में शुक्रवार सुबह पुलिस ने हार्डकोर अपराधियों और वांछित आरोपियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। राजस्थान के डीजीपी, एडीजी एजीटीएफ, आईजी बीकानेर और एसपी हनुमानगढ़ के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अलसुबह चिन्हित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। संदिग्धों के घरों और संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। इसके लिए पहले से विस्तृत योजना तैयार की गई थी, ताकि चिन्हित स्थानों पर पुलिस की टीमें एक साथ पहुंच सकें। सुबह-सुबह अलग-अलग इलाकों में अचानक पुलिस टीमों के पहुंचने से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

No comments