जोधपुर के सरकारी स्कूल में घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल
ाजस्थान के जोधपुर जिले से सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के शिकारगढ़ क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्चों के भोजन और उसकी सप्लाई के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्षेत्र के ही एक जागरूक नागरिक ने जब स्कूल परिसर में खाना सप्लाई के दौरान यह वीडियो बनाया, तो प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
यह घटना शिक्षा विभाग के उस विवादित फैसले के ठीक बाद सामने आई है, जिसमें सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए थे.

No comments