Breaking News

31 लाख की सिगरेट चोरी का खुलासा: राजस्थान-मुंबई से 2 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र में आईटीसी सिगरेट के गोदाम का ताला तोड़कर 25 से 26 पेटी सिगरेट चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में राजस्थान और मुंबई से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से सिगरेट, नकदी और कार समेत कुल 31.35 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपाल उर्फ रामा चौधरी, निवासी पाली (राजस्थान) और रेहान उर्फ राजा ठाकुर उर्फ राजू मराठे , निवासी मुंबई के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की सिगरेट उन्होंने अलग-अलग जगहों पर बेच दी थी.

No comments