अवैध कटाई का भंडाफोड़, 300 किलो लकड़ी के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले के सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी के परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ीसादड़ी रेंज के नाका केवलपुरा क्षेत्र में टीम ने चार आरोपियों को पकड़ा. ये लोग वनखण्ड रानीगढ़ में खैर के पेड़ काटकर मोटरसाइकिलों के जरिए लकड़ी ले जा रहे थे. मौके से करीब 300 किलो खैर की गीली लकड़ी और चार मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं.
वन विभाग के अनुसार आरोपियों ने सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य की सीमा में बिना अनुमति खैर के पेड़ों की कटाई की थी. इसके बाद लकड़ी को बिना ट्रांजिट परमिट के मोटरसाइकिलों से बाहर ले जाया जा रहा था.

No comments