उदयपुर के ओगणा में चोरों का आतंक, तीन दुकानें खंगाली
उदयपुर जिले के ओगणा में चोरी की 3 वारदातों ने पुलिस की नींद की उड़ा दी। चोरों ने बस स्टैंड पर 2 ज्वेलरी और 1 किराणा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने एक घर में घुसने की भी कोशिश की। मगर घर में सो रहे लोगों को जग जाने से चोरी भाग गए।
सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों को इन वारदातों का पता चला। सूचना पर ओगणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस टीम ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। चोर दुकानों के अंदर शटर को तोड़कर घुसे। फिलहाल दुकान के अंदर जाने पर चोरी हुए सामान का वास्तविक पता चल पाएगा।

No comments