तेज बारिश के कारण इंडिगो-फ्लाइट हवा में अटकी:आधे घंटे इंतजार के बाद दिल्ली डायवर्ट
जयपुर में देर रात तेज बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण इंडिगो की एक नियमित उड़ान और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का विशेष विमान जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। दोनों विमानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा, जिससे पैसेंजर्स को घंटों की देरी का सामना करना पड़ा।
परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने पर विमान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद यह फ्लाइट रात करीब 2 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से जयपुर पहुंची। इस तरह सामान्य तौर पर करीब सवा घंटे में पूरा होने वाला सफर पैसेंजर्स के लिए लगभग 5 घंटे का हो गया।

No comments