Breaking News

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो, 2 मौत


जयपुर में अजमेर हाईवे पर बगरू में स्कॉर्पियो पलटने से युवक-युवती की मौत हो गई। पुलिस जांच के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। बारिश के भरे पानी के कारण अनियंत्रित होकर 3 बार पलटकर डिवाइडर में घुस गई।
हादसा देर रात 2 बजे बगरू थाना क्षेत्र के बड़ के बालाजी के पास हुआ। एक्सीडेंट में श्रीमाधोपुर के अमन मान और सीकर के रेवती की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर भरा पानी कार की फ्रंट स्क्रीन पर आने से ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। इसके बाद अचानक ब्रेक लगाने के कारण कार पलट गई। इस दौरान कार का टायर भी फट गया।

No comments