Breaking News

कोटपूतली में 15 घंटे में 15 एमएम बारिश:खरीफ की फसलों को मिलेगा फायदा


कोटपूतली क्षेत्र में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पिछले 15 घंटे में कुल 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अगस्त माह में अब तक कुल 88 मिमी बारिश हो चुकी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और किसानों को राहत मिली है।
कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. रामजीलाल यादव ने बताया- बारिश खरीफ फसलों के लिए अत्यधिक लाभदायक है। इससे बाजरा, मूंग, उड़द सहित अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे खेतों में पानी जमा न होने दें और अतिरिक्त पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करें, ताकि फसलों को किसी भी संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

No comments