कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर युवक से ठगी: पीडि़त के नाम पर लिया 1.56 लाख का लो
कस्टमर केयर का नंबर यूट्यूब से तलाशना एक युवक को भारी पड़ गया। ठग ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर युवक से ओटीपी पूछा। इसके नाम उसके नाम से एक लाख 56 हजार 861 रुपए का लोन ले लिया।
युवक के खाते में आए पैसे को यह कहते हुए वापस ट्रांसफर करवा लिए कि गलती से रुपए उसके खाते में चले गए है। पीडि़त युवक दिल्ली का रहने वाला है। राजस्थान में मामला होने के कारण उसने एटीएस-एसओजी जयपुर में शिकायत दी। वहां से जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामला अलवर के उद्योग नगर थाने भेजा गया।

No comments