Breaking News

बारिश से 2 मंजिला मकान गिरा:मलबे में दबा घरेलू सामान


डीग जिले में कामां क्षेत्र के घिलावटी गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक गरीब परिवार का 2 मंजिला मकान अचानक ढह गया। यह घटना हरिराम धनीराम पुत्र भिक्की गुर्जर के घर में हुई, जिससे उनका घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान के अचानक धराशायी होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में किसी के दबे होने की आशंका को लेकर स्थिति का जायजा लिया।

No comments