Breaking News

महाराणा-प्रताप एयरपोर्ट पर 3 साल में बढ़े 3.16 लाख यात्री: ट्रैफिक में 21 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज

उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच उदयपुर एयरपोर्ट पर 3 लाख 15 हजार 996 यात्री बढ़े हैं। इस अवधि में यहां यात्री संख्या 15 लाख 3 हजार 535 से बढ़कर 18 लाख 19 हजार 531 पर पहुंच गई है। यानी तीन वित्तीय वर्षों में एयरपोर्ट के यात्री ट्रैफिक में करीब 21 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई।

No comments